अनुष्का शर्मा ने कोहली के साथ मनाया गणेश चतुर्थी का त्यौहार, तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी शुभकामनाएं

 


Anushka Sharma and Virat Kohli: बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई है। अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ब्लॉकबस्टर और सुपरहिट फिल्में दी है। अनुष्का शर्मा ने भी गणेश चतुर्थी के त्यौहार को सेलिब्रेट किया है। गणेश चतुर्थी के त्योहार पर अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

विराट और अनुष्का ने मनाया गणेश चतुर्थी का त्यौहार

बॉलीवुड की अदाकारा अनुष्का शर्मा ने तीन तस्वीरें सोशल मीडिया के अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा है कि ‘गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं’। एक तस्वीर में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली गणपति बप्पा की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। इस दौरान विराट कोहली सफेद रंग के कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं तो वही अनुष्का शर्मा ने साड़ी पहन रखी है।

बॉलीवुड से दूर चल रही है अनुष्का शर्मा

आपको बता दे कि बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ शादी करने के बाद एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली है। अनुष्का शर्मा आखरी बार साउथ के सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान के साथ जीरो फिल्म में नजर आई थी। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद साल 2022 में अनुष्का शर्मा कला फिल्म में कैमियो के रोल में देखी गई थी। अनुष्का शर्मा काफी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर चल रही हैं और वह अपनी निजी जिंदगी को इंजॉय कर रही हैं।